वचन – परिभाषा, भेद और उदाहरण (Vachan in Hindi Grammar)
वचन (Vachan) किसे कहते हैं ?
क्रिया के जिस रुप से एकत्व या अनेकत्व का बोध होता है, उसे वचन कहते है। अर्थात शब्द के जिस रूप से उसके एक अथवा अनेक होने का बोध होता है, उसे वचन कहते है।
वचन दो प्रकार के होते है।
(1) एकवचन (2) बहुवचन
एकवचन
शब्द के जिस रूप से उसके एक वस्तु होने का बोध होता है, उसे एकवचन कहते है।
जैसे- लड़का, मछली, नदी, मेज, कुर्सी आदि।
बहुवचन
शब्द के जिस रूप से उसके अनेक वस्तुओं के होने का बोध होता है, उसे बहुवचन कहते है।
जैसे- लड़के, मछलियाँ, नदियाँ, मेज, घोड़े आदि ।
- सामान्यत: जो संख्या में एक होता है, उसको एकवचन कहते है परन्तु जहाँ पर आदर प्रकट किया जाता है, वहाँ एकवचन के स्थान पर बहुवचन का प्रयोग किया जाता है; जैसे-
- महात्मा गाँधी अहिंसा के पुजारी थे
- नितिन सर गणित पढाते है।
- चाचा जी घर आए थे।
- विजय सर पुस्तकालय में आए।
- अभिमान या बड़प्पन आदि जातने के लिए संज्ञा व सर्वनाम का प्रयोग बहुवचन में होता है; जैसे-
- हमें जीवन में शांति चाहिए।
- हमें तुमसे बात नही करनी।
कुछ संज्ञा शब्द बहुवचन में प्रयोग किए जाते है; जैसे-
- अमीर लोग गरीबों से सीधे मुहँ बात तक नही करते।
- पुलिस को देखते चोर के होश उड़ गय।
- आजकल मेरे बाल झड़ रहें है।
- डर के मारे उसके प्राण ही निकल गए।
कुछ एकवचन वाले शब्द समूहवाचक शब्दों के साथ जुड़कर बहुवचन के रूप में प्रयूक्त किए जाते है; जैसे- गण, वृंद, समुदाय, जाति, जन, दल, लोग आदि।
- प्रियजन, जनसमूह, स्त्रीजाति, जनसमुदाय, छात्रवृंद, अध्यापकगण।
- कुछ शब्द ऐसे होता है जो सदैव एकवचन में प्रयुक्त किए जाते है; जैसे- दुध, आग, पुलिस, पानी, वर्षा आदि।
- कुछ ऐसी पुल्लिंग संज्ञाएँ है जो एकवचन तथ्य बहुवचन संज्ञा में एक समान रहते है; जैसे-
- नाना, दादा, मामा, चाचा, दाता, आत्मा, पापा, मम्मी आदि।
Important Topics Of Hindi Grammar (Links) | ||
हिन्दी भाषा का विकास | वर्ण विचार | संधि |
शब्द विचार | संज्ञा | सर्वनाम , विशेषण |
क्रिया | लिंग | वचन |
कारक | काल | पर्यायवाची शब्द |
विलोम शब्द | श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द | एकार्थी शब्द |
अनेकार्थी शब्द | उपसर्ग एंव प्रत्यय | समास |
वाक्य | वाक्यांश के लिए एक शब्द | वाच्य |
मुहावरे एंव लकोक्तियाँ | अलंकार | रस |
छंद | अव्यय |